सीतापुर
सीतापुर जनपद के नैमिषारण्य कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सीतापुर जनपद के नैमिषारण्य कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मुंडन संस्कार कराकर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार कुल 20 महिला-पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहगीरों ने राहत कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तत्काल नैमिष और संदना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार, दो घायलों की हालत अत्यंत चिंताजनक होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि सभी पीड़ित रामपुरकलां थाना क्षेत्र के निवासी हैं और धार्मिक अनुष्ठान के बाद घर वापस जा रहे थे। हादसे के वक्त मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से पलटे हुए ट्रैक्टर को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कराया। फिलहाल, घायलों का उपचार जारी है और पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
आगरा जनपद से एक खबर सामने आई है, जहाँ तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। चित्रहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर एक अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में महिला और बच्चे समेत 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल pic.twitter.com/L5dSHKlzpM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 20, 2026























