बाराबंकी: घरेलू गैस खत्म होने पर विवाद, नवजात को लेकर घर से निकली पत्नी लापता

बाराबंकी

बाराबंकी जनपद के घूंघटेर थाना क्षेत्र में एक मामूली घरेलू विवाद के बाद महिला के अपने नवजात बच्चे सहित लापता होने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बाराबंकी जनपद के घूंघटेर थाना क्षेत्र में एक मामूली घरेलू विवाद के बाद महिला के अपने नवजात बच्चे सहित लापता होने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित पति की तहरीर पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

घटना बधौनी मजरे खटोली गांव की है, जहाँ घर में रसोई गैस (LPG) खत्म होने को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई थी। विवाद इतना बढ़ा कि पत्नी, अपने मासूम नवजात बच्चे को साथ लेकर बिना बताए घर से निकल गई। काफी समय बीतने और रिश्तेदारों के यहाँ खोजबीन करने के बाद भी जब पत्नी का कोई सुराग नहीं लगा, तो परेशान पति ने थाने पहुँचकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई।

थाना घूंघटेर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए महिला और बच्चे की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी हैं। पुलिस आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए प्रशासन से जल्द से जल्द उनकी बरामदगी की अपील की है।

 

Voice Of News 24