कौशांबी: बिजली कटौती के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, पावर हाउस का किया घेराव

कौशांबी

कौशांबी जनपद के भरवारी नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 2 (सुहेलदेव नगर) और वार्ड नंबर 9 (सुभाष चंद्र बोस नगर) के सैकड़ों ग्रामीणों ने अघोषित बिजली कटौती से त्रस्त होकर शुक्रवार को भरवारी विद्युत उपकेंद्र का जोरदार घेराव किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

कौशांबी जनपद के भरवारी नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 2 (सुहेलदेव नगर) और वार्ड नंबर 9 (सुभाष चंद्र बोस नगर) के सैकड़ों ग्रामीणों ने अघोषित बिजली कटौती से त्रस्त होकर शुक्रवार को भरवारी विद्युत उपकेंद्र का जोरदार घेराव किया। ग्रामीणों ने अवर अभियंता (JE) को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द निर्बाध आपूर्ति बहाल करने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पिछले पांच महीनों से शाम ढलते ही बिजली काट दी जाती है, जिससे करीब 5000 की आबादी अंधेरे में डूब जाती है। चायल फीडर से होने वाली इस कटौती के कारण विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी और किसानों की सिंचाई कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। सभासद प्रतिनिधि एडवोकेट घनश्याम पासी के नेतृत्व में जुटे ग्रामीणों ने कहा कि रात के अंधेरे में महिलाएं और बच्चे असुरक्षित महसूस करते हैं, लेकिन विभाग कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है।

पावर हाउस पर प्रदर्शन के दौरान अमित विश्वकर्मा, शुभम कुमार, अजय, हेमलता और लक्ष्मी देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। फिलहाल, अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि तकनीकी खामियों को दूर कर आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.