कौशांबी
कौशांबी प्रदेश सरकार के सफलतम नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद के युवाओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने शुक्रवार को विशेष प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

कौशांबी प्रदेश सरकार के सफलतम नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद के युवाओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने शुक्रवार को विशेष प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पहल ‘रोजगार मिशन’ के तहत जिले के युवक-युवतियों को वृहद रोजगार मेले के प्रति जागरूक करने के लिए की गई है।
जिलाधिकारी के साथ मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। जिला सेवायोजन अधिकारी ने जानकारी दी कि आगामी 24 मार्च, 2026 को मंझनपुर के ओसा स्थित राजकीय महामाया महाविद्यालय परिसर में एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रवाना किए गए ये प्रचार वाहन जनपद की सभी तहसीलों, विकास खंडों और नगर निकायों के साथ-साथ सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर मेले की विस्तृत जानकारी साझा करेंगे।
इस अवसर पर नोडल प्रधानाचार्य यजुवेंद्र नाथ, कौशल विकास मिशन से दीपक मौर्य सहित सेवायोजन कार्यालय के तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन ने जनपद के शिक्षित और कुशल युवाओं से अपील की है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने के लिए भारी संख्या में पहुंचें, जहाँ विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियाँ सीधे साक्षात्कार के माध्यम से चयन करेंगी।
आगरा जनपद से एक खबर सामने आई है, जहाँ तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। चित्रहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर एक अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में महिला और बच्चे समेत 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल pic.twitter.com/L5dSHKlzpM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 20, 2026























