औरैया: रोजगार मेले में उमड़ा युवाओं का सैलाब, 600 से अधिक को मिली नौकरी

औरैया

औरैया जनपद के बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर में आयोजित विशाल रोजगार मेले में जनपद के युवाओं के लिए सुनहरे अवसर खुले। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर में आयोजित विशाल रोजगार मेले में जनपद के युवाओं के लिए सुनहरे अवसर खुले। मेले में पहुंची 20 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने साक्षात्कार के माध्यम से 600 से अधिक अभ्यर्थियों को रोजगार के प्रारंभिक अवसर प्रदान किए।

इस रोजगार उत्सव में लगभग 1500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। अभ्यर्थियों में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक के साथ-साथ डिप्लोमा और बी.टेक पास युवाओं की भारी भीड़ देखी गई। प्रमुख रूप से फ्रीडम एम्प्लॉयबिलिटी लिमिटेड, विजन इंडिया, पुखराज हेल्थ केयर, लोहिया कॉर्प, वर्धमान टेक्सटाइल्स और रक्षा सुरक्षा जैसी कंपनियों ने अपनी चयन प्रक्रिया पूरी की।

चयनित युवाओं के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं, शिक्षा और तकनीकी योग्यता के आधार पर कंपनियों ने युवाओं को विभिन्न पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किया। इस आयोजन ने न केवल स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ा है, बल्कि तकनीकी संस्थानों और औद्योगिक इकाइयों के बीच की दूरी को भी कम करने का सफल प्रयास किया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.