बुलंदशहर: बारिश भी नहीं रोक पाई आस्था का सैलाब, बेलौन भवानी के दरबार में लाखों श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

डिबाई

बुलंदशहर जनपद में चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन सुप्रसिद्ध बेलौन भवानी मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन सुप्रसिद्ध बेलौन भवानी मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना के लिए तड़के से ही मंदिर परिसर में लाखों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। खराब मौसम और बारिश के बावजूद भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी और पूरा क्षेत्र माता के जयकारों से गुंजायमान रहा।

भक्ति और आस्था का केंद्र

राजघाट गंगा तट से 9 किलोमीटर और नरौरा गंगा घाट से मात्र 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित माँ बेलौन भवानी का यह सिद्धपीठ विभिन्न जनपदों के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। दूसरे नवरात्रि के अवसर पर विभिन्न जिलों से आए श्रद्धालुओं ने रात्रि विश्राम के बाद सुबह गंगा स्नान किया और भोर में 4:00 बजे से ही हाथों में नारियल, चुनरी और प्रसाद की थाली सजाकर कतारों में लग गए। श्रद्धालुओं ने माँ के दर्शन कर सुख-समृद्धि की मनोकामना मांगी।

कड़ी सुरक्षा के बीच सुगम दर्शन

लाखों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। बेलौन पुलिस चौकी प्रभारी दिलीप कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर मुस्तैद नजर आए। बारिश के बीच भी पुलिसकर्मी दिन-रात एक कर सुरक्षा व्यवस्था संभाले रहे, ताकि दूर-दराज से आए किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो। मंदिर परिसर और पहुंच मार्गों पर पुलिस की पैनी नजर रही, जिससे दर्शन की प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

भक्तिमय हुआ वातावरण

मंदिर के चारों ओर सजी दुकानों और श्रद्धालुओं के जयघोष से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक नजर आया। बारिश के बीच भी भक्तों की लंबी कतारें कम होने का नाम नहीं ले रही थीं, जो माँ बेलौन भवानी के प्रति अटूट आस्था को दर्शाती हैं।

 

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.