सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जिले के बांसी क्षेत्र में मानक विहीन निर्माण, अंत्येष्टि स्थल बदहाल, जिम्मेदार भी साधे हुए हैं चुप्पी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत परसपुर में वर्तमान योगी सरकार में पंचायती राज विभाग द्वारा वर्ष 2024 – 25 में अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण कराया गया था। सरकार की मंशा थी कि अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण करा कर गांव वालों को सुविधा दी जाए। ताकि लोगों के शवों के अंतिम संस्कार में परेशानी का सामना न करना पड़े। अंत्येष्टि स्थल निर्माण के लिए सरकार ने लाखों रुपये की धनराशि आवंटित की। इसमें शवदाह स्थल के साथ ही बैठने के लिए शांति स्थल, लकड़ी भंडार कक्ष, शौचालय, स्नानघर व हैंडपंप तक की व्यवस्था की गई थी। भ्रष्टाचार करने वालों ने अंत्येष्टि स्थलों को भी नहीं छोड़ा। बांसी विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसपुर का अंत्येष्टि स्थल बन कर तैयार तो हो गया,लेकिन जिम्मेदारों ने शायद गुणवता व मानक पर ध्यान नहीं दिया। नतीजा, वर्ष भर पहले अंत्येष्टि स्थल कुछ माह में ही बदहाल नजर आने लगे। कुछ जगहों पर दरवाजे, खिडकी, हैंडपंप व अंत्येष्टि स्थल तक इंटरलाकिग रोड का निर्माण कराया गया। शौचालय की स्थिति दयनीय है और मेन गेट का की हालत भी अपने बदहाली की आंसू बहा रहा है। कुछ स्थानों पर फर्श की गुणवत्ता भष्टाचार की गवाही दे रही है। निमार्ण कार्य में गुणवत्ता को लेकर ऐसे बहुत सारे सवाल उठ रहे है। लेकिन जवाब देने वाला कोई जिम्मेदार सामने नहीं आ रहा है। अंत्येष्टि स्थलों की ईमानदारी से जांच कराई जाए तो स्थिति स्पष्ट हो जाएगी और अंत्येष्टि स्थल पर पड़ा भ्रष्टाचार का पर्दा भी बेनकाब हो जाएगा। इस संबंध में ग्राम पंचायत सचिव उषा दुबे से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि मैं इसकी स्वयं जांच करने का प्रयास करूंगी।
आगरा जनपद से एक खबर सामने आई है, जहाँ तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। चित्रहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर एक अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में महिला और बच्चे समेत 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल pic.twitter.com/L5dSHKlzpM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 20, 2026























