बलरामपुर: रेलवे स्टेशन पर लावारिस मिलीं दो बच्चियाँ, पुलिस और चाइल्ड लाइन की संयुक्त टीम ने सुरक्षित निकाला

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद में बाल श्रम, भिक्षावृत्ति और मानव तस्करी जैसे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा एक बड़ा अभियान चलाया जा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद में बाल श्रम, भिक्षावृत्ति और मानव तस्करी जैसे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा एक बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में ए.एच.टी.यू (AHTU), RPF/GRP और चाइल्ड लाइन की संयुक्त टीम ने आज रेलवे स्टेशनों, होटलों, ढाबों और विभिन्न प्रतिष्ठानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान बलरामपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर दो बच्चियाँ संदिग्ध और लावारिस अवस्था में मिलीं। टीम द्वारा पूछताछ करने पर बच्चियाँ अपने अभिभावकों या पते के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकीं। बच्चियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए टीम ने उन्हें तत्काल संरक्षण में लिया और आगे की आवश्यक कार्यवाही हेतु चाइल्ड लाइन 1098 को सुपुर्द कर दिया।

अभियान के दौरान टीम ने सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को जागरूक भी किया। पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे बाल अपराधों के विरुद्ध सजग रहें और किसी भी आपात स्थिति में महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें।

महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर:

1098: चाइल्ड हेल्पलाइन

112: आपातकालीन पुलिस सेवा

1930: साइबर अपराध सहायता

1090: महिला पावर लाइन

इस संयुक्त कार्रवाई से क्षेत्र के संदिग्ध ठिकानों पर हड़कंप मचा रहा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा ताकि जनपद को बाल श्रम और तस्करी मुक्त बनाया जा सके।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.