सिद्धार्थनगर: ज्योतिष और सनातन संस्कृति के माध्यम से वैश्विक पटल पर चमक रहे आचार्य संतोष कुमार पाण्डेय

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के ग्राम जीवा में जन्मे आचार्य संतोष कुमार पाण्डेय ने अपनी विद्वत्ता और सनातन संस्कृति के प्रति अटूट समर्पण से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का मान बढ़ाया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के ग्राम जीवा में जन्मे आचार्य संतोष कुमार पाण्डेय ने अपनी विद्वत्ता और सनातन संस्कृति के प्रति अटूट समर्पण से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का मान बढ़ाया है। बहुमुखी प्रतिभा के धनी आचार्य जी न केवल एक सुप्रसिद्ध ज्योतिर्विद हैं, बल्कि एक प्रखर सामाजिक विचारक के रूप में भी मानवता की सेवा कर रहे हैं।

स्वर्गीय योगेश कुमार पाण्डेय के सुपुत्र आचार्य संतोष कुमार हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी सहित पंजाबी, गुजराती और बंगाली जैसी कई क्षेत्रीय भाषाओं के ज्ञाता हैं। भाषाई विविधता के कारण वे देश-विदेश के श्रद्धालुओं से सीधे जुड़कर उनकी समस्याओं का ज्योतिषीय समाधान करते हैं। पत्रकारिता और समाचार प्रबंधन के क्षेत्र में लंबा अनुभव रखने वाले आचार्य जी पिछले 20 वर्षों से पूर्णतः ज्योतिष विज्ञान के माध्यम से समाज का मार्गदर्शन कर रहे हैं।

आगामी पुस्तक और सामाजिक नेतृत्व

मानव कल्याण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए वे वर्तमान में ‘ग्रह विशेष पीड़ा’ नामक पुस्तक लिख रहे हैं, जो जल्द ही पाठकों के लिए उपलब्ध होगी। इसके साथ ही वे ‘लॉर्ड शिवा फाउंडेशन’, ‘ईशानाह रिचुअल फाउंडेशन’ और ‘रामायण रिसर्च काउंसिल’ जैसे प्रतिष्ठित संगठनों का नेतृत्व कर रहे हैं। ज्योतिष विज्ञान को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जन-जन तक पहुँचाने के उनके प्रयासों से पूरे जनपद में हर्ष का माहौल है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.