अब प्रतिदिन चलेगी दादर-गोरखपुर रूट की ट्रेन, रेल मंत्री ने रवि किशन के प्रस्ताव पर लगाई मुहर

गोरखपुर

गोरखपुर से दादर की यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ा तोहफा मिला है। दादर-गोरखपुर के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन को अब स्थायी रूप से एक्सप्रेस ट्रेन का दर्जा दे दिया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर से दादर की यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ा तोहफा मिला है। दादर-गोरखपुर के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन को अब स्थायी रूप से एक्सप्रेस ट्रेन का दर्जा दे दिया गया है। इससे अब यात्रियों को बार-बार अनिश्चितता का सामना नहीं करना पड़ेगा और सफर ज्यादा सुविधाजनक हो जाएगा।

रेल मंत्रालय ने स्पेशल ट्रेन संख्या 01027/01028 को नियमित संचालन की मंजूरी दे दी है। अब यह ट्रेन 11047/11048 नंबर से दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस के रूप में चलेगी। इस फैसले की आधिकारिक जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गोरखपुर के सांसद रवि किशन को भेजे गए पत्र में दी है।

Image

सांसद रवि किशन ने इस फैसले पर खुशी जताते हुए कहा कि यह पूर्वांचल के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री का आभार जताया। उनका कहना है कि यह निर्णय क्षेत्र के लोगों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
उन्होंने बताया कि दादर-गोरखपुर रूट पर बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर, व्यापारी, छात्र और अन्य यात्री सफर करते हैं। पहले यह ट्रेन स्पेशल होने के कारण इसकी उपलब्धता सीमित रहती थी, जिससे लोगों को परेशानी होती थी। अब इसे नियमित एक्सप्रेस बना दिए जाने से यात्रा ज्यादा आसान और भरोसेमंद हो जाएगी।

इस निर्णय के बाद स्थानीय लोगों और यात्रियों में खुशी का माहौल है। लोगों का मानना है कि इससे मुंबई और पूर्वांचल के बीच यात्रा करने वालों को काफी राहत मिलेगी और समय के साथ-साथ खर्च की भी बचत होगी।
सांसद रवि किशन ने कहा कि वे आगे भी क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं को लेकर लगातार काम करते रहेंगे और लोगों के समस्या की आवाज को उठाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

 

 

Voice Of News 24

 

 

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]