बलरामपुर: शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में सुरक्षा का ‘चक्रव्यूह’; एसपी विकास कुमार ने पुलिस बल को किया ब्रीफ

तुलसीपुर

बलरामपुर जनपद में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के दृष्टिगत बलरामपुर पुलिस पूरी तरह सतर्क है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के दृष्टिगत बलरामपुर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। बुधवार, 18 मार्च को पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार ने आदि शक्ति माँ पाटेश्वरी देवी मंदिर, तुलसीपुर में सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालते हुए ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ महत्वपूर्ण गोष्ठी की।

एसपी विकास कुमार ने ड्यूटी पॉइंट पर तैनात प्रत्येक जवान को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से ब्रीफ किया। उन्होंने दो मुख्य बिंदुओं पर विशेष जोर दिया:

कठोर सुरक्षा: मेले के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखने और पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के आदेश दिए।

विनम्र व्यवहार: पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ पुलिस बल अत्यंत विनम्रता से पेश आए और उनकी समस्याओं का मौके पर ही त्वरित समाधान सुनिश्चित करे।

गोष्ठी के उपरांत एसपी ने मंदिर और मेला परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए निर्देश दिए

मेला कंट्रोल रूम व सहायता केंद्र: निगरानी और सूचना तंत्र को और अधिक प्रभावी बनाने को कहा।

पार्किंग व बैरियर: यातायात और भीड़ नियंत्रण के लिए पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

पुलिस आवास: ड्यूटी में लगे बाहरी जनपदों और क्षेत्रों के पुलिसकर्मियों के ठहरने के लिए चिन्हित स्कूलों और अन्य स्थानों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

पुलिस विभाग के आला अफसर रहे मुस्तैद

निरीक्षण और ब्रीफिंग के दौरान एसपी के साथ अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डॉ. जितेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर ज्योतिश्री, क्षेत्राधिकारी ललिया डी.के. श्रीवास्तव और क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Voice Of News 24

 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]