बलरामपुर: चैत्र नवरात्रि मेले की सुरक्षा को लेकर एसपी एक्शन मोड में शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर का किया औचक निरीक्षण

तुलसीपुर

बलरामपुर जनपद में आगामी चैत्र नवरात्रि और राजकीय मेले के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद में आगामी चैत्र नवरात्रि और राजकीय मेले के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार ने स्वयं धरातल पर उतरकर प्रसिद्ध शक्तिपीठ आदिशक्ति माँ पाटेश्वरी देवी मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र का विस्तृत भ्रमण व निरीक्षण किया।

कंट्रोल रूम से लेकर गौशाला तक की जांची व्यवस्था

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा के हर पहलू की बारीकी से समीक्षा की।

मेला व CCTV कंट्रोल रूम: कैमरों की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था को परखा।

पुलिस सहायता केंद्र: तैनात कर्मियों को श्रद्धालुओं की मदद के लिए तत्पर रहने के निर्देश दिए।

बै़रियर व पार्किंग: भीड़ नियंत्रण और सुचारू यातायात के लिए पार्किंग व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया।

गौशाला व तीर्थ स्थल: श्रद्धालुओं की सुविधा और मंदिर की गरिमा बनाए रखने हेतु संबंधित को निर्देशित किया।

एसपी विकास कुमार ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बैरियर व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने को कहा, ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित दर्शन प्राप्त हो सकें।

पुलिस महकमे के दिग्गज रहे मौजूद

इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक के साथ जिले के आला अधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय,क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डॉ. जितेन्द्र कुमारक्षेत्राधिकारी नगर ज्योतिश्री,क्षेत्राधिकारी ललिया डी.के. श्रीवास्तव,क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.