औरैया: अवैध हूटर और काली फिल्म लगाकर रसूख दिखाना पड़ा भारी, पुलिस ने बोलेरो को किया सीज

औरैया

औरैया जनपद के यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध पुलिस प्रशासन ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध पुलिस प्रशासन ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बुधवार को जालौन चौराहा पर चेकिंग के दौरान कोतवाली औरैया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो गाड़ी को नियमों की धज्जियां उड़ाने के आरोप में सीज कर दिया।

काली फिल्म और हूटर का अवैध प्रयोग

पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर अशोक कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान बोलेरो संख्या (UP78HE5055) को रोका गया। जांच में पाया गया कि गाड़ी की खिड़कियों पर प्रतिबंधित काली फिल्म लगी थी और वाहन पर अवैध रूप से हूटर/सायरन लगा हुआ था। चालक द्वारा मौके पर वाहन के कोई वैध दस्तावेज या अनुमति पत्र न दिखाए जाने पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया।

धारा 207 के तहत बड़ी कार्रवाई

ब्रम्हनगर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार और सर्विलांस सेल प्रभारी समित चौधरी की टीम ने एमवी एक्ट (MV Act) की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए बोलेरो को धारा 207 में सीज कर दिया। जनपद पुलिस ने आम जनमानस से अपील की है कि वाहनों पर काली फिल्म, हूटर, नीली/लाल बत्ती या किसी भी प्रकार के जातिसूचक और पदसूचक शब्दों का प्रयोग न करें।

पुलिस ने चेतावनी दी है कि सार्वजनिक शांति और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार की कठोर दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.