औरैया: एसपी अभिषेक भारती ने किया बिधूना थाने का वार्षिक निरीक्षण, जनसुनवाई में लापरवाही न बरतने के दिए निर्देश

औरैया

औरैया जनपद के पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने बुधवार को थाना बिधूना का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और अभिलेखों के रख-रखाव का बारीकी से जायजा लिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


औरैया जनपद के पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने बुधवार को थाना बिधूना का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और अभिलेखों के रख-रखाव का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसपी के कड़े तेवर देख थाना परिसर में हड़कंप की स्थिति रही।

महिला हेल्प डेस्क और शस्त्रागार का जायजा

पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय, शस्त्रागार, बैरक, मेस और महिला हेल्प डेस्क का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव पर संतोष जताते हुए परिसर की नियमित साफ-सफाई और मालखाने में खड़े लावारिस वाहनों के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने मेस का भी निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता जांची।

जनशिकायतों का हो गुणवत्तापूर्ण निस्तारण

निरीक्षण के दौरान एसपी अभिषेक भारती ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि थाने पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं को पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनशिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पुलिस की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।

इस वार्षिक निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी बिधूना पुनीत मिश्रा, थाना प्रभारी मुकेश चौहान सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.