बुलंदशहर: जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत, शादी के मात्र डेढ़ साल बाद उजड़ा संसार

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के रामघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नगला कोठी में बुधवार की सुबह एक हृदय विदारक घटना सामने आई। यहाँ 25 वर्षीय एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ गटक लिया, जिससे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के रामघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नगला कोठी में बुधवार की सुबह एक हृदय विदारक घटना सामने आई। यहाँ 25 वर्षीय एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ गटक लिया, जिससे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम नगला कोठी निवासी अनीता (25 वर्ष) पत्नी योगेश ने बुधवार सुबह करीब 9 बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में उपचार के लिए जरगवां स्थित के.के. हॉस्पिटल ले गए, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद डॉक्टर उसे बचा नहीं सके और इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी शादी

मृतका की सास महारानी ने बताया कि अनीता का विवाह करीब डेढ़ वर्ष पूर्व जनपद हाथरस के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के ग्राम नगला कोठी निवासी योगेश के साथ हुआ था। इतनी कम उम्र में और शादी के कुछ ही समय बाद उठाए गए इस आत्मघाती कदम से हर कोई स्तब्ध है।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही थाना रामघाट प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बुलंदशहर भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल मृतका के परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और वस्तुस्थिति का स्पष्ट पता चल सकेगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.