बुलंदशहर: चमेली देवी इंटर कॉलेज प्रबंध समिति का चुनाव निर्विरोध संपन्न, मुकेश शर्मा अध्यक्ष और गौरव शर्मा बने प्रबंधक

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के डिबाई क्षेत्र के जरगवां स्थित चमेली देवी इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति का चुनाव बुधवार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में निर्विरोध संपन्न हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई क्षेत्र के जरगवां स्थित चमेली देवी इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति का चुनाव बुधवार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में निर्विरोध संपन्न हो गया। कॉलेज प्रांगण में आयोजित इस चुनावी प्रक्रिया के दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिससे विद्यालय परिवार और स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है।

निर्विरोध चुनी गई नई कार्यकारिणी

चुनाव अधिकारी नरेंद्र पाल सिंह (प्रधानाचार्य, बिहारी लाल भारती इंटर कॉलेज, अलीगढ़) ने बताया कि चुनाव की प्रक्रिया 14 मार्च से गतिमान थी। निर्धारित समय सीमा के भीतर पदों के सापेक्ष एकल नामांकन होने के कारण पूरी समिति को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। नई समिति में मुकेश कुमार शर्मा को अध्यक्ष, संजय कुमार शर्मा को उपाध्यक्ष, गौरव शर्मा को प्रबंधक, राजकुमार को उप-प्रबंधक और ओमवीर सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मिष्ठान वितरण कर मनाई खुशी

कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में विकास कुमार शर्मा, विजेंद्र सिंह, विनोद कुमार पाठक, दीपक कुमार शर्मा और लीलाधर शर्मा का चयन किया गया। निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा के बाद विद्यालय प्रांगण में नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर बधाई दी। नवनियुक्त प्रबंधक गौरव शर्मा ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य विद्यालय में शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाना और छात्र-छात्राओं को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना होगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.