हरिद्वार: नवरात्र से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, 120 किलो मिलावटी कुट्टू आटा कराया नष्ट

हरिद्वार

हरिद्वार चैत्र नवरात्र के पावन पर्व से पहले जनपद में मिलावटखोरों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा विभाग ने मोर्चा खोल दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हरिद्वार चैत्र नवरात्र के पावन पर्व से पहले जनपद में मिलावटखोरों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा विभाग ने मोर्चा खोल दिया है। विभाग की टीम ने लक्सर, भगवानपुर, हरिद्वार और धनौरी सहित विभिन्न क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता जांची। इस कार्रवाई के दौरान टीम ने भारी मात्रा में असुरक्षित कुट्टू का आटा बरामद किया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान लगभग 120 किलो कुट्टू का आटा खराब और मिलावटी पाए जाने पर उसे मौके पर ही नष्ट करवा दिया। विभाग की इस अचानक हुई कार्रवाई से दुकानदारों और मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अभियान के अंतर्गत टीम ने कुट्टू के आटे और अन्य फलाहारी खाद्य सामग्रियों के कुल 10 नमूने (सैंपल) एकत्र कर जांच के लिए राजकीय लैब भेज दिए हैं। विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि लैब रिपोर्ट में किसी भी प्रकार की मिलावट की पुष्टि होती है, तो संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे जागरूक रहें और केवल गुणवत्तापूर्ण सामग्री ही खरीदें।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.