दिल्ली: साध्वी निरंजन ज्योति को बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की बनीं अध्यक्ष

दिल्ली

नई दिल्ली केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में पिछड़ा वर्ग का बड़ा चेहरा मानी जाने वालीं पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को एक महत्वपूर्ण संवैधानिक जिम्मेदारी सौंपी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

नई दिल्ली केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में पिछड़ा वर्ग का बड़ा चेहरा मानी जाने वालीं पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को एक महत्वपूर्ण संवैधानिक जिम्मेदारी सौंपी है। साध्वी निरंजन ज्योति ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (NCBC) के अध्यक्ष के रूप में अपना पदभार विधिवत ग्रहण कर लिया है।

भाजपा नेतृत्व के इस फैसले को आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पिछड़े वोटबैंक को सहेजने और उसे पार्टी के पक्ष में लामबंद करने के लिए साध्वी निरंजन ज्योति को यह अहम जिम्मेदारी दी गई है। उनके पास लंबा राजनीतिक अनुभव है और वह जमीन से जुड़ी नेता मानी जाती हैं।

पदभार ग्रहण करने के बाद साध्वी निरंजन ज्योति ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि उनकी प्राथमिकता समाज के पिछड़े और वंचित वर्गों के अधिकारों का संरक्षण करना तथा उन तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना होगी। इस नियुक्ति के बाद उनके समर्थकों और पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.