दिल्ली: रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मिले दिनेश प्रताप सिंह, रायबरेली में ‘सेमीकंडक्टर फैक्ट्री’ लगाने की रखी मांग

दिल्ली

नई दिल्ली उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने आज दिल्ली में केंद्रीय रेल एवं आईटी मंत्री अश्वनी वैष्णव से शिष्टाचार मुलाकात की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


नई दिल्ली उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने आज दिल्ली में केंद्रीय रेल एवं आईटी मंत्री अश्वनी वैष्णव से शिष्टाचार मुलाकात की। इस उच्च स्तरीय बैठक के दौरान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने रायबरेली के औद्योगिक विकास को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा।

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने रायबरेली में सेमीकंडक्टर फैक्ट्री की स्थापना का पुरजोर आग्रह किया। उन्होंने सुझाव दिया कि रायबरेली स्थित आईटीआई (ITI) फैक्ट्री के विशाल परिसर में पर्याप्त भूमि और संसाधन उपलब्ध हैं, जिसका उपयोग इस हाई-टेक सेमीकंडक्टर यूनिट को स्थापित करने के लिए किया जा सकता है।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि यदि रायबरेली में सेमीकंडक्टर निर्माण की इकाई शुरू होती है, तो इससे न केवल क्षेत्र में रोजगार के हजारों नए अवसर पैदा होंगे, बल्कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान के तहत तकनीकी क्षेत्र में उत्तर प्रदेश की भागीदारी भी सुदृढ़ होगी। केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए भविष्य की संभावनाओं पर विचार करने का आश्वासन दिया है।

 

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]