लखनऊ: सैरपुर में ज्वेलरी चोरी का खुलासा, रेकी कर हाथ साफ करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ

लखनऊ राजधानी के सैरपुर थाना क्षेत्र में हुई ज्वेलरी चोरी की वारदात का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


लखनऊ राजधानी के सैरपुर थाना क्षेत्र में हुई ज्वेलरी चोरी की वारदात का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 4.10 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और नकद राशि बरामद की है। पकड़े गए आरोपी पहले क्षेत्र में रेकी करते थे और फिर सूने मकानों को अपना निशाना बनाते थे।

CCTV फुटेज से दबोचे गए चोर

घटना के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए इलाके के दर्जनों सीसीटीवी (CCTV) कैमरों को खंगाला। फुटेज की मदद से पुलिस की टीम संदिग्धों तक पहुँचने में कामयाब रही। पूछताछ में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि चोरी की गई ज्वेलरी को ठिकाने लगाने के लिए आरोपी ‘अजय ज्वैलर्स’ के पास जाते थे। पुलिस ने चोरी का माल खरीदने के आरोप में ज्वेलरी दुकान के मालिक को भी दबोच लिया है।

बाइक और नकदी बरामद

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। शातिर चोरों ने चोरी के माल को बेचकर मिली रकम को आपस में बांट लिया था। सैरपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है। पुलिस अब इन आरोपियों के पुराने आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है ताकि अन्य वारदातों का भी खुलासा किया जा सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.