परतावल: हिंदू नववर्ष के स्वागत में भगवामय हुआ नगर, सैकड़ों बाइकों के साथ निकली भव्य शौर्य रैली

परतावल

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल में चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष के आगमन के उपलक्ष्य में उत्साह का माहौल है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल में चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष के आगमन के उपलक्ष्य में उत्साह का माहौल है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य काशीनाथ सिंह के नेतृत्व में निकाली गई भव्य मोटरसाइकिल रैली ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय कर दिया। इस आयोजन में हिंदू युवा वाहिनी और भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ सहभागिता की।

परतावल बाजार से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरी रैली

शौर्य रैली का शुभारंभ परतावल बाजार से हुआ जो बभनौली, परतावल चौराहा, छातिराम, हॉस्पिटल रोड, नौरंगा टोला और तिवारी टोला जैसे विभिन्न मोहल्लों से होकर गुजरी। रैली के दौरान जय श्री राम भारत माता की जय और हर हर महादेव के गगनभेदी उद्घोष से पूरा नगर गुंजायमान रहा। कार्यकर्ताओं ने भ्रमण कर स्थानीय नागरिकों को नववर्ष की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

विक्रम संवत 2083 के आगमन पर गौरव की अनुभूति

परतावल चौराहे पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए काशीनाथ सिंह ने कहा कि 19 मार्च से विक्रम संवत 2083 का शुभारंभ हो रहा है। उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्शों को याद करते हुए कहा कि चैत्र प्रतिपदा का दिन हमारे लिए सांस्कृतिक गौरव और नई ऊर्जा का प्रतीक है।

प्रमुख कार्यकर्ताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस भव्य आयोजन में विजय जायसवाल, राजन वर्मा, बलराम गुप्ता, रवि राणा, संदीप, रंजन, रमेश मोदनवाल, गंगाधर पाण्डेय, मुकुल शर्मा, संजय जायसवाल, जगदीश तिवारी, टुनटुन चौधरी, सोहन चौधरी, आदर्श, ओसीयर यादव, शनि साहनी, शीत जायसवाल, विनय सिंह, प्रमोद चौधरी, राहुल और सूरज शर्मा सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Voice Of News 24

 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]