गुजरात : बेटे का मुंडन और गंजा हो गया पूरा परिवार, जानें परिजनों द्वारा क्यों किया गया ये प्यारा पहल?

ब्यूरो रिपोर्ट 

बात जब मासूम बच्चे के खुशियों की होती है तो परिवार वाले बड़े-से-बड़े त्याग करने में भी कोई कोताही नहीं करते।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बात जब मासूम बच्चे के खुशियों की होती है तो परिवार वाले बड़े-से-बड़े त्याग करने में भी कोई कोताही नहीं करते। ऐसा आपने अभी तक सुना होगा, लेकिन गुजरात से एक ऐसा विडीयो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो उक्त पंक्तियों की स्पष्ट व्याख्या करता प्रतीत हो रहा है।
वायरल विडीयो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक परिवार के सभी सदस्य गंजा होते नजर आ रहे हैं। इसके पीछे के कारण में मासूम बच्चे की खुशी छिपी होने की बात निकल कर सामने आ रही है।

गुजरात के एक छोटे से गांव में, बेटे की मुंडन के दौरान एक परिवार सिर्फ इसलिए अपना सिर मुंडवा लिया, जिससे उस बेटे को अकेला महसूस न हो। परिजनों की यह पहल, बच्चों के प्रति लगनशीलता और लगाव को दर्शाता है, जो एक खास प्यार भरी शुरुआत भी मानी जा रही है।
परिजनों का यह छोटा सा इशारा अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोगों के दिल छू रहा है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.