बुलंदशहर: खुर्जा देहात में भीषण सड़क हादसा, रोड़ी से लदा ट्रक पलटने से दो मजदूरों की दबकर मौत

खुर्जा

बुलंदशहर जनपद के थाना खुर्जा देहात क्षेत्र अंतर्गत गांव मुबारकपुर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। सड़क निर्माण कार्य में लगे रोड़ी से लदे एक ट्रक की कमानी अचानक टूट जाने से वह अनियंत्रित होकर पलट गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के थाना खुर्जा देहात क्षेत्र अंतर्गत गांव मुबारकपुर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। सड़क निर्माण कार्य में लगे रोड़ी से लदे एक ट्रक की कमानी अचानक टूट जाने से वह अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे की चपेट में आने से सड़क किनारे सो रहे दो मजदूरों की मलबे में दबकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

नींद में ही काल के गाल में समा गए मजदूर

जानकारी के अनुसार बताते चले की गांव मुबारकपुर में इन दिनों सड़क बनाने का कार्य चल रहा था। रात के समय मजदूर काम खत्म कर सड़क के किनारे ही सो रहे थे। तभी रोड़ी से लदा एक ट्रक वहां से गुजर रहा था, जिसकी कमानी अचानक टूट गई और ट्रक सीधे सो रहे मजदूरों के ऊपर पलट गया। भारी-भरकम रोड़ी के नीचे दबने से मजदूरों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद रोड़ी के नीचे दबे शवों को बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान राकेश (30 वर्ष) पुत्र राजेंद्र और पवन (35 वर्ष) पुत्र बनवारी लाल के रूप में हुई है। दोनों मृतक रहीमपुर, डिबाई (बुलंदशहर) के निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं, दो अन्य घायल मजदूरों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार चल रहा है।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

खुर्जा देहात पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया ट्रक की कमानी टूटना हादसे का कारण लग रहा है, हालांकि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक की लहर है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.