ग्रीन कॉरिडोर: उद्घाटन के दो दिन बाद ही धंसी सड़क, भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे विभाग

लखनऊ

लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी में करोड़ों की लागत से बने ग्रीन कॉरिडोर की मजबूती पर उद्घाटन के महज 48 घंटे के भीतर ही सवालिया निशान लग गए हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी में करोड़ों की लागत से बने ग्रीन कॉरिडोर की मजबूती पर उद्घाटन के महज 48 घंटे के भीतर ही सवालिया निशान लग गए हैं। खाटू श्याम मंदिर के समीप कॉरिडोर के किनारे अचानक एक बड़ा सीवर होल धंस गया, जिससे यातायात और राहगीरों के लिए बड़ा खतरा पैदा हो गया है।

उद्घाटन के तुरंत बाद हादसा

गौरतलब है कि अभी दो दिन पहले ही भव्य समारोह के साथ इस ग्रीन कॉरिडोर का उद्घाटन किया गया था। सड़क धंसने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही शासन-प्रशासन में खलबली मच गई। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

मौके पर पहुंचे अधिकारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए जलकल और जल निगम की संयुक्त टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। आनन-फानन में जेसीबी और मजदूरों की मदद से धंसे हुए हिस्से को भरने और सीवर लाइन को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया गया है। फिलहाल मौके पर बैरिकेडिंग कर दी गई है ताकि कोई बड़ा हादसा न हो।

स्थान: खाटू श्याम मंदिर के पास, ग्रीन कॉरिडोर

विभाग: जलकल एवं जल निगम

कार्यवाही: तत्काल मरम्मत और भराव का कार्य जारी

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.