सिद्धार्थनगर: पुलिस महकमे में देर रात बड़ा फेरबदल, चार थाना प्रभारियों के तबादले

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने और प्रशासनिक कार्यों में गति लाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन ने रविवार देर रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने और प्रशासनिक कार्यों में गति लाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन ने रविवार देर रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। जारी किए गए आधिकारिक आदेश के अनुसार, जिले के चार प्रभारी निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Image

तबादला सूची के अनुसार, आईजीआरएस (IGRS) शाखा में तैनात संजय कुमार मिश्र को अब इटवा थाने का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं, इटवा थाने की कमान संभाल रहे रविन्द्र सिंह को हटाकर प्रभारी निरीक्षक मानव तस्करी विरोधी इकाई (AHT) की जिम्मेदारी दी गई है।

Voice Of News 24

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]