सिद्धार्थनगर: मिश्रौलिया पुलिस ने नष्ट किया अवैध शराब का जखीरा, 21 मुकदमों से संबंधित माल का हुआ निस्तारण

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में अपराधियों के विरुद्ध जारी अभियान के साथ-साथ थानों में लंबित माल मुकदमाती के निस्तारण की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में अपराधियों के विरुद्ध जारी अभियान के साथ-साथ थानों में लंबित माल मुकदमाती के निस्तारण की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कड़े निर्देशों के अनुपालन में आज गुरुवार को मिश्रौलिया थाना पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम से संबंधित भारी मात्रा में अवैध शराब का निस्तारण किया गया।

पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, थाना मिश्रौलिया में आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज कुल 21 मुकदमों से संबंधित माल अवैध शराब काफी समय से लंबित था। एसएसपी के निर्देशन में गठित टीम ने विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए इन सभी मुकदमों से संबंधित 21 अदद मालों का नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित किया।

माल निस्तारण की यह कार्रवाई थाने के मालखाने के सुदृढ़ीकरण और लंबित प्रकरणों को समाप्त करने के उद्देश्य से की गई है। इस दौरान पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में अवैध शराब को नष्ट किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए हैं कि सभी थानों में इसी तरह पुराने और निस्तारित हो चुके मुकदमों के मालों का समयबद्ध तरीके से निपटारा किया जाए, ताकि थानों के मालखानों को व्यवस्थित रखा जा सके।इस कार्रवाई के दौरान प्रभारी निरीक्षक मिश्रौलिया सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.