एसडीएम और पुलिस का बड़ा एक्शन: बिधूना में गैस और डीजल की कालाबाजारी का भंडाफोड़

औरैया

जनपद औरैया में अवैध कारोबारियों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद औरैया में अवैध कारोबारियों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। गुरुवार को एसडीएम बिधूना गरिमा सोनकिया के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने एलपीजी गैस और ईंधन की कालाबाजारी पर बड़ा प्रहार किया। इस औचक छापेमारी से पूरे क्षेत्र के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

घर में छिपा था अवैध स्टॉक

मामला बिधूना कोतवाली क्षेत्र के भरथना रोड स्थित टावर के पास का है। मुखबिर की सटीक सूचना पर एसडीएम गरिमा सोनकिया और कोतवाली प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने भारी पुलिस बल के साथ एक संदिग्ध मकान पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान घर के भीतर अवैध रूप से छिपाकर रखे गए कई घरेलू और छोटे-बड़े व्यावसायिक गैस सिलेंडर बरामद हुए।

डीजल के ड्रम भी बरामद

गैस सिलेंडरों के साथ-साथ मौके से चार ड्रम डीजल भी बरामद किया गया है, जिसे कालाबाजारी के उद्देश्य से स्टॉक करके रखा गया था। प्रशासन की इस संयुक्त कार्यवाही से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

होगी सख्त कार्यवाही

एसडीएम गरिमा सोनकिया ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशों के क्रम में कालाबाजारी और अवैध भंडारण करने वालों के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाई जा रही है। पुलिस ने बरामद माल को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। मौके पर पुलिस की जांच और छानबीन देर शाम तक जारी रही।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.