बलरामपुर: सीएम योगी ने शक्तिपीठ देवीपाटन में की पूजा-अर्चना, थारू छात्रों से मिले और परखीं मेला व्यवस्थाएं

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को पूरी तरह भक्ति और सेवा के रंग में रंगे नजर आए।।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को पूरी तरह भक्ति और सेवा के रंग में रंगे नजर आए। मुख्यमंत्री ने शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया और जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा कर जनप्रतिनिधियों को क्षेत्र की प्रगति का भरोसा दिलाया।

गौसेवा और चैत्र नवरात्रि मेले की समीक्षा

गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुलसीपुर स्थित आदिशक्ति पीठ देवीपाटन मंदिर में मां पाटेश्वरी के चरणों में मत्था टेका और लोक कल्याण की कामना की। इसके बाद वे मंदिर परिसर स्थित गोशाला पहुँचे, जहाँ उन्होंने गायों को गुड़ और चूरा खिलाकर गौसेवा की।

आगामी चैत्र नवरात्रि मेले के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने सुरक्षा और सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि मेले के दौरान दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम अभी से सुनिश्चित कर लिए जाएं।

मुख्यमंत्री ने मां पाटेश्वरी छात्रावास में थारू जनजाति के छात्रों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और छात्रावास में छात्रों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने जिले के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान सदर विधायक पलटू राम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी और नगर पालिका चेयरमैन धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने सीएम से मुलाकात की।

ओवरब्रिज और सड़क चौड़ीकरण की मांग

नगर पालिका परिषद बलरामपुर के चेयरमैन धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू ने मुख्यमंत्री को जिले की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने झारखंडी रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही, हनुमानगढ़ी से नहर बालागंज और गेलहापुर तक सड़क चौड़ीकरण की मांग रखी, जिस पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए विकास का पूर्ण आश्वासन दिया।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.