लखनऊ: हजरतगंज चौराहे पर सपा का जोरदार प्रदर्शन, रसोई गैस की किल्लत और महंगाई के खिलाफ खोला मोर्चा

लखनऊ

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का हृदय स्थल कहा जाने वाला हजरतगंज चौराहा पर आज राजनीतिक गर्माहट का केंद्र बन गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का हृदय स्थल कहा जाने वाला हजरतगंज चौराहा पर आज राजनीतिक गर्माहट का केंद्र बन गया। समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बढ़ती महंगाई और रसोई गैस की भारी किल्लत के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ता प्रतीकात्मक रूप से एलपीजी सिलेंडर लेकर चौराहे पर पहुँचे। कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि एक ओर रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं, वहीं दूसरी ओर आम जनता को सिलेंडर के लिए लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। सपा नेताओं ने कहा कि महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है और सरकार बुनियादी सुविधाओं को सुचारू बनाने में विफल साबित हो रही है।”

बढ़ती कीमतों पर जताया कड़ा विरोध

सपा नेताओं ने घरेलू गैस की बढ़ती कीमतों को तत्काल नियंत्रित करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि घरेलू बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है, विशेषकर मार्च के इस महत्वपूर्ण समय में गैस की उपलब्धता न होना बेहद चिंताजनक है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

हजरतगंज जैसे व्यस्ततम चौराहे पर अचानक हुए इस प्रदर्शन के चलते यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुँचा। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया और सड़क से हटाया ताकि आवागमन सुचारू किया जा सके। सपा ने चेतावनी दी है कि यदि महंगाई और गैस किल्लत की समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ, तो यह आंदोलन और उग्र रूप लेगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.