सिद्धार्थनगर:भारत-नेपाल सीमा पर हलचल अलीगढ़वा बॉर्डर से दो ईरानी नागरिक हिरासत में, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद केअलीगढ़वा बॉर्डर भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल ने बुधवार देर शाम अलीगढ़वा बॉर्डर से दो संदिग्ध ईरानी नागरिकों को हिरासत में लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद केअलीगढ़वा बॉर्डर भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल ने बुधवार देर शाम अलीगढ़वा बॉर्डर से दो संदिग्ध ईरानी नागरिकों को हिरासत में लिया है। नेपाल की ओर से भारतीय सीमा के करीब पहुँचे इन विदेशी नागरिकों से देर रात तक सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ करती रहीं।

स्थानीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों ईरानी नागरिक नेपाल के टूरिस्ट वीजा पर कपिलवस्तु जिला पहुँचे थे। बताया जा रहा है कि वे अलीगढ़वा बॉर्डर के पास एक स्थानीय दुकानदार से डॉलर एक्सचेंज कराने के बारे में पूछताछ कर रहे थे। दुकानदार द्वारा बॉर्डर की ओर संकेत करने पर जैसे ही वे आगे बढ़े, वहाँ मुस्तैद एसएसबी के जवानों ने उन्हें संदिग्ध मानते हुए रोक लिया।

एसएसबी द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में दोनों के पास नेपाल का वैध टूरिस्ट वीजा मिला है। हालांकि, प्रतिबंधित सीमा क्षेत्र में उनकी मौजूदगी के उद्देश्य को लेकर सुरक्षा एजेंसियां गंभीर हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ-साथ अन्य खुफिया एजेंसियां भी मौके पर पहुँच गईं और दोनों विदेशी नागरिकों से उनके गंतव्य और बॉर्डर क्षेत्र में आने के कारणों पर सघन पूछताछ की जा रही है।

सीमा क्षेत्र में विदेशी नागरिकों की इस तरह की गतिविधियों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। हालांकि, अभी तक इस मामले में एसएसबी या स्थानीय प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि पूरी जांच और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही आगे की विधिक कार्रवाई तय की जाएगी।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.