सिद्धार्थनगर: तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, 19 वर्षीय युवक की मौत, एक घायल

सिद्धार्थनगर

उत्तर प्रदेश के जनपद सिद्धार्थनगर के खेसरहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के जनपद सिद्धार्थनगर के खेसरहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल एक 19 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बनौली निवासी सोहित पुत्र सुखराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 19 वर्षीय भतीजा संदीप बीते 5 मार्च को पेट्रोल भरवाने के लिए सेमरा मुस्तहकम स्थित पेट्रोल पंप पर जा रहा था। संदीप के साथ गांव का ही 16 वर्षीय विकास भी बाइक पर सवार था।

जैसे ही वे पेट्रोल पंप के पास पहुंचे विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार (UP53CY3175) के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि संदीप और विकास दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए।

परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सरकारी अस्पताल बांसी ले जाया गया। संदीप की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बीपीएल हॉस्पिटल सिद्धार्थनगर और फिर वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान संदीप ने दम तोड़ दिया, जिससे परिवार में कोहराम मच गया है।

पुलिसिया कार्रवाई

मृतक के चाचा सोहित की तहरीर के आधार पर खेसरहा थाना पुलिस ने ब्रेजा कार चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने वाहन को चिन्हित कर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.