बुलंदशहर: होली पर हुड़दंगियों की खैर नहीं, सड़कों पर उतरा पुलिस प्रशासन; सीओ डिबाई ने संभाली कमान

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के डिबाई रंगों के महापर्व होली पर शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बुलंदशहर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई रंगों के महापर्व होली पर शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बुलंदशहर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के कड़े निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी संवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बुधवार को डिबाई क्षेत्र में क्षेत्राधिकारी मधुप कुमार और कोतवाली प्रभारी रवि रतन सिंह ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए प्रमुख चौक-चौराहों का निरीक्षण किया।

भीमपुर दोराहे पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

बुधवार सुबह डिबाई के सीओ मधुप कुमार और प्रभारी निरीक्षक रवि रतन सिंह भारी पुलिस बल के साथ भीमपुर दोराहे पर पहुंचे। अधिकारियों ने वहां तैनात पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी बरतने के निर्देश दिए और सुरक्षा इंतजामों को परखा। इस दौरान अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया और सभी से भाईचारे के साथ सुरक्षित होली मनाने की अपील की।

अराजक तत्वों पर पैनी नजर, अफवाहों से बचने की सलाह

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि त्यौहार के उल्लास में खलल डालने वाले किसी भी अवांछनीय तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अनुरोध किया है कि यदि कोई भी व्यक्ति अफवाह फैलाता है या उन्माद पैदा करने की कोशिश करता है, तो उसकी सूचना तत्काल ‘112’ नंबर या संबंधित थाना प्रभारी को दें। पुलिस प्रशासन हर तरह की परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार और मुस्तैद है।

यातायात नियमों और नशे से दूर रहने की अपील

क्षेत्राधिकारी मधुप कुमार ने क्षेत्रवासियों से विशेष अपील करते हुए कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार का नशा न करें और वाहनों को तेज गति में न चलाएं। उन्होंने सुरक्षा मानकों पर जोर देते हुए कहा कि दोपहिया वाहन चालक हेलमेट और चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कहीं भी कोई अप्रिय घटना या लड़ाई-झगड़ा न हो। यदि कोई भी व्यक्ति रंग में भंग डालता हुआ पाया गया, तो उसके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

 

 

Voice Of News 24