सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार सुबह एक 20 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार सुबह एक 20 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना रतनपुर गांव के पास बुड्ढी राप्ति नदी के किनारे की है, जहाँ एक भिलौर के पेड़ पर युवक का शव फंदे से झूलता पाया गया।

मृतक की पहचान अजीत यादव उर्फ गोलू 20 के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, अजीत सोमवार दोपहर करीब 3 बजे खाना खाकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने उसका शव प्लास्टिक की रस्सी के फंदे से लटका देखा। मृतक अपने चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था और उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

मिश्रौलिया थाना निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, हालांकि कारणों का खुलासा अभी नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
सिद्धार्थनगर: चंद्र ग्रहण के चलते समय से पूर्व हुआ होलिका दहन, भक्ति और उत्साह का संगमhttps://t.co/eBhbQYn1pP
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 3, 2026





















