बलरामपुर: भक्ति और रंगों के उल्लास के साथ निकली श्री राधा-कृष्ण की भव्य होली शोभायात्रा

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद में सोमवार रात भक्ति और सौहार्द का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री राधा-कृष्ण की भव्य होली शोभायात्रा पूरे धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बलरामपुर जनपद में सोमवार रात भक्ति और सौहार्द का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री राधा-कृष्ण की भव्य होली शोभायात्रा पूरे धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। रामलीला मैदान से शुरू हुई इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया, जिससे पूरा शहर ‘राधे-राधे’ के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।

प्रमुख मार्गों से गुजरी शोभायात्रा

यह शोभायात्रा रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर मेजर चौराहा, पुराना चौक, बड़ा पुल, टेढ़ीबाजार, गर्ल्स इंटर कॉलेज चौराहा, बर्तन बाजार चौक, वीर विनय चौराहा और अंबेडकर चौराहे से होती हुई वापस रामलीला मैदान पहुँची। पूरे मार्ग पर जगह-जगह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।

सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। नगर कोतवाल मनोज कुमार सिंह, पूरब टोला चौकी प्रभारी संतोष शर्मा और चौकी प्रभारी रमन वर्मा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मुस्तैद रहा। वरिष्ठ अधिवक्ता राज कुमार लाल श्रीवास्तव, संजय शर्मा और तुलशीष दुबे सहित कई गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.