सिद्धार्थनगर: प्राण-प्रतिष्ठा के कुछ ही घंटों बाद शिव मंदिर जमींदोज, महिलाओं पर तोड़फोड़ का आरोप

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत एकडेगा भावपुर में जमीन विवाद के चलते एक नव-निर्मित शिव मंदिर को क्षतिग्रस्त करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत एकडेगा भावपुर में जमीन विवाद के चलते एक नव-निर्मित शिव मंदिर को क्षतिग्रस्त करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हैरान करने वाली बात यह है कि जिस मंदिर में सुबह विधि-विधान से प्राण-प्रतिष्ठा की गई थी, शाम होते-होते उसे ईंटों से प्रहार कर मलबे में तब्दील कर दिया गया।

भक्ति के माहौल में उपजा विवाद

पीड़ित राम अचल के पुत्र अंगद के अनुसार, उनके पिता ने अपनी पैतृक संपत्ति के हिस्से पर भगवान शिव का मंदिर बनवाया था। रविवार को ही पूरे गांव की मौजूदगी में हर्षोल्लास के साथ पूजन और प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ था। मंदिर का ढांचा लगभग 10 फीट ऊँचा और 4 फीट चौड़ा था, जिसे 10×10 के चबूतरे पर स्थापित किया गया था।

महिलाओं द्वारा तोड़फोड़ का वीडियो वायरल

आरोप है कि पूजन कार्यक्रम समाप्त होने के कुछ ही घंटों बाद पड़ोस में रहने वाली कांति और उसकी देवरानी मौके पर पहुँचीं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में महिलाएं ईंटों से मंदिर के ढांचे को तोड़ती दिखाई दे रही हैं। शोर शराबा सुनकर जब पीड़ित परिवार ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो विवाद और बढ़ गया। सूचना मिलने पर जब डायल 112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची, तो मंदिर पूरी तरह ध्वस्त पाया गया और निर्माण सामग्री चारों ओर बिखरी पड़ी थी।

पुलिस की कार्रवाई

पीड़ित पक्ष की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामला दो पक्षों के बीच पैतृक भूमि विवाद से जुड़ा है। फिलहाल घटनास्थल पर शांति व्यवस्था कायम है और दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.