बुलंदशहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेरठ-बदायूँ मार्ग पर सोमवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेरठ-बदायूँ मार्ग पर सोमवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। फरीदाबाद से होली मनाने घर लौट रहे दो दोस्तों की बाइक को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

होली की खुशियाँ मातम में बदलीं

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरीश 28 वर्ष पुत्र संतोष, निवासी चोढेरा थाना नरौरा अपने साथी सोनू 30 वर्ष पुत्र बृजमोहन शर्मा के साथ फरीदाबाद से बाइक पर सवार होकर अपने गांव आ रहे थे। रात करीब 8:30 बजे जैसे ही वे नौरंगाबाद गांव के पास पहुँचे, सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही चीख-पुकार मच गई।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची अहमदगढ़ थाना पुलिस ने दोनों को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी शिकारपुर भिजवाया, जहाँ डॉक्टरों ने हरीश को मृत घोषित कर दिया। हरीश की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है और फरार अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.