औरैया: पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ होलिका दहन, एसपी ने दीं शुभकामनाएँ

औरैया

औरैया जनपद के जनपद की रिजर्व पुलिस लाइन में सोमवार को ‘बुराई पर अच्छाई की जीत’ के प्रतीक पर्व होलिका दहन का भव्य आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


औरैया जनपद के जनपद की रिजर्व पुलिस लाइन में सोमवार को ‘बुराई पर अच्छाई की जीत’ के प्रतीक पर्व होलिका दहन का भव्य आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती और अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ यह उत्सव संपन्न हुआ।

परंपरा और सौहार्द का संगम

रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, कर्मचारी गणों और उनके परिजनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एसपी अभिषेक भारती और एएसपी आलोक मिश्रा ने पूरे विधि-विधान से पूजन अर्चन किया, जिसके पश्चात होलिका दहन की रस्म पूरी की गई। इस दौरान पुलिस परिवार के बीच आपसी प्रेम और सौहार्द का अद्भुत नजारा देखने को मिला।

जनपदवासियों को दी बधाई

होलिका दहन के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने समस्त जनपदवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने अपील की कि सभी नागरिक इस रंगों के त्योहार को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा गया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.