गुलावठी को होली का बड़ा तोहफा: सांसद सुरेंद्र नागर के प्रयासों से संगम एक्सप्रेस का हुआ स्टॉपेज

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के आगामी होली के पर्व से पूर्व गुलावठी क्षेत्र की जनता के लिए हर्ष का विषय है। राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र नागर के विशेष प्रयासों के फलस्वरूप रेल मंत्रालय ने संगम एक्सप्रेस के गुलावठी स्टेशन पर ठहराव (स्टॉपेज) को मंजूरी दे दी है।


बुलंदशहर जनपद के आगामी होली के पर्व से पूर्व गुलावठी क्षेत्र की जनता के लिए हर्ष का विषय है। राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र नागर के विशेष प्रयासों के फलस्वरूप रेल मंत्रालय ने संगम एक्सप्रेस के गुलावठी स्टेशन पर ठहराव (स्टॉपेज) को मंजूरी दे दी है। लंबे समय से क्षेत्रीय जनता द्वारा इस ट्रेन के स्टॉपेज की मांग की जा रही थी।

अब तक गुलावठी के यात्रियों को संगम एक्सप्रेस पकड़ने के लिए हापुड़ या बुलंदशहर स्टेशन जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती थी। सांसद सुरेंद्र नागर ने जनता की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए रेल मंत्री से मुलाकात कर पैरवी की थी। अब इस स्टॉपेज से क्षेत्रवासियों को आने-जाने की परेशानियों से बड़ी राहत मिलेगी।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर गुलावठी क्षेत्र की जनता ने सांसद सुरेंद्र नागर का आभार व्यक्त किया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह निर्णय क्षेत्र के विकास और सुगम यात्रा की दृष्टि से मील का पत्थर साबित होगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.