सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम छतहरी में सोमवार से दो दिवसीय अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल का भव्य आगाज हुआ। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम छतहरी में सोमवार से दो दिवसीय अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल का भव्य आगाज हुआ। दंगल के पहले ही दिन अयोध्या की माटी का दबदबा देखने को मिला, जहाँ हनुमानगढ़ी के बाबा लाडी ने अपने दांव-पेंच से चंडीगढ़ के दिग्गज सोनू पहलवान को महज कुछ ही मिनटों में धूल चटा दी।

DIG मुन्ना सिंह ने किया दंगल का आगाज
कुश्ती प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि एसएसबी डीआईजी मुन्ना सिंह ने फीता काटकर और पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कुश्ती भारत की प्राचीन और गौरवशाली परंपरा है, जिसे जीवित रखना सराहनीय कदम है।

रोमांचक मुकाबलों में दिखा दमखम
मैदान पर उतरे देश भर के पहलवानों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली:
पंजाब vs आगरा: पंजाब के विक्की पहलवान ने आगरा के सूरज को पटखनी दी।
चंडीगढ़ vs आगरा: चंडीगढ़ के मनसब ने आगरा के मोनू पहलवान पर जीत दर्ज की।
बराबरी के मुकाबले: दिल्ली के हर्ष तिवारी बनाम सिद्धार्थनगर के रंजीत और अयोध्या के अमन दास बनाम सिद्धार्थनगर के अभय पहलवान के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा।
भारी भीड़ और गणमान्य जनों की मौजूदगी
स्टेडियम में कुश्ती के दांव-पेंच देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में खेल प्रेमी उमड़े। कार्यक्रम के दौरान 43वीं वाहिनी कमांडेंट उज्ज्वल दत्ता, 50वीं वाहिनी कमांडेंट अजय कुमार, बाबा बलराम दास, योगेंद्र प्रताप सिंह और रवि अग्रवाल सहित कई स्थानीय दिग्गज और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
कल दंगल के दूसरे और अंतिम दिन कई और बड़े पहलवानों के बीच महामुकाबले होने की उम्मीद है।
ठुठीबारी: होली और रमजान को लेकर प्रशासन अलर्ट,SDM और CO के नेतृत्व में पुलिस-SSB ने निकाला फ्लैग मार्चhttps://t.co/dOv7t2SWXp
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 2, 2026





















