सिद्धार्थनगर:रिकॉर्ड धान खरीद के बाद अब गेहूं की तैयारी, 17 मार्च से 65 केंद्रों पर शुरू होगी सरकारी खरीद

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में धान खरीद अभियान की ऐतिहासिक सफलता के बाद अब जिला प्रशासन ने गेहूं खरीद की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में धान खरीद अभियान की ऐतिहासिक सफलता के बाद अब जिला प्रशासन ने गेहूं खरीद की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। धान खरीद में निर्धारित लक्ष्य से अधिक की प्राप्ति ने न केवल प्रशासन का मनोबल बढ़ाया है, बल्कि सरकारी क्रय केंद्रों पर किसानों का भरोसा भी पुख्ता किया है।

इस वर्ष धान खरीद अभियान के दौरान प्रशासन ने 72,000 कुंतल का लक्ष्य रखा था, जिसके मुकाबले 72,594 कुंतल धान की रिकॉर्ड खरीद की गई। अधिकारियों के अनुसार, पारदर्शी व्यवस्था, बिचौलियों की समाप्ति और समय पर सीधे बैंक खातों में भुगतान इस सफलता के मुख्य कारण रहे।

धान की तर्ज पर अब 17 मार्च से गेहूं खरीद का महाभियान शुरू होने जा रहा है। इसके लिए जिले भर में 65 क्रय केंद्र निर्धारित किए गए हैं। अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि गोदामों की सफाई और भंडारण क्षमता की समीक्षा पूरी कर ली गई है।सभी केंद्रों पर डिजिटल कांटे और नमी मापक यंत्रों की जांच सुनिश्चित की गई है।

कंप्यूटर ऑपरेटरों की तैनाती और परिवहन व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी उपज को सुखाकर और साफ करके लाएं ताकि नमी के कारण कोई असुविधा न हो। पारदर्शी खरीद के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है। एडीएम ने स्पष्ट किया कि जनहित और किसान हित में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.