बुलंदशहर: मेरठ-बदायूं हाईवे पर भीषण भिड़ंत; अर्टिगा और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में चार गंभीर

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के जनपद के मेरठ-बदायूं हाईवे पर शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव नौरंगाबाद के समीप शनिवार, 28 फरवरी 2026 की रात करीब 9:00 बजे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और अर्टिगा कार के बीच आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के जनपद के मेरठ-बदायूं हाईवे पर शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव नौरंगाबाद के समीप शनिवार, 28 फरवरी 2026 की रात करीब 9:00 बजे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और अर्टिगा कार के बीच आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अर्टिगा कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल थाना अहमदगढ़ पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस के जरिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) शिकारपुर भिजवाया, जहाँ उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और क्षतिग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटाकर यातायात सुचारू कर दिया गया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.