सिद्धार्थनगर: क्षेत्राधिकारी इटवा ने साइबर हेल्प डेस्क कर्मियों के साथ की समीक्षा बैठक

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के साइबर अपराधों पर लगाम लगाने और लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश ने आज सर्किल के सभी थानों के साइबर हेल्प डेस्क कर्मियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के साइबर अपराधों पर लगाम लगाने और लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश ने आज सर्किल के सभी थानों के साइबर हेल्प डेस्क कर्मियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

बैठक के दौरान थाना इटवा, मिश्रौलिया और गोल्हौरा के हेल्प डेस्क कर्मियों के साथ NCRP पोर्टल पर लंबित शिकायती प्रार्थना पत्रों की विस्तृत समीक्षा की गई। क्षेत्राधिकारी ने विशेष रूप से MULE अकाउंट (धोखाधड़ी में प्रयुक्त खाते) और POS (प्वाइंट ऑफ सेल) जांच के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए।

इस गोष्ठी के दौरान डीआईजी रेंज द्वारा निर्गत ‘साइबर अपराध रोकथाम संबंधी बुकलेट’ के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई, ताकि पुलिस कर्मी आधुनिक तकनीकों और नए साइबर अपराधों के तरीकों से अवगत होकर आम जनता की बेहतर मदद कर सकें। क्षेत्राधिकारी ने निर्देशित किया कि साइबर ठगी के शिकार लोगों को तत्काल राहत दिलाने के लिए गोल्डन ऑवर (शुरुआती समय) में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.