बलिया: TET अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों का हुंकार, अध्यादेश लाने की उठी मांग

बलिया

बलिया जनपद में आज ‘टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया’ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने सड़कों पर उतरकर अपनी मांगों के पक्ष में जोरदार प्रदर्शन किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बलिया जनपद में आज ‘टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया’ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने सड़कों पर उतरकर अपनी मांगों के पक्ष में जोरदार प्रदर्शन किया। प्राथमिक, माध्यमिक और जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघों ने संयुक्त रूप से जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर TET (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता से स्थाई छूट की मांग की है।

विवाद की मुख्य जड़ सुप्रीम कोर्ट का 1 सितंबर 2025 का वह फैसला है, जिसने RTE एक्ट 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए भी TET अनिवार्य कर दिया है। प्रदर्शनकारी शिक्षकों का तर्क है कि वर्षों से सेवा दे रहे अनुभवी शिक्षकों पर यह आदेश लागू करना अन्यायपूर्ण है। शिक्षकों ने मांग की है कि भारत सरकार तुरंत संसद में अध्यादेश (Ordinance) लाकर उनकी सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करे।

आज दोपहर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय तक निकाले गए इस विरोध मार्च के कारण शहर में गहमागहमी रही। शिक्षक संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए, तो यह आंदोलन देशव्यापी रूप लेगा।

 

Voice Of News24