बलिया: बारात में मारपीट और युवक की मौत के मामले में तीन गिरफ्तार

बलिया

बलिया जनपद के सहतवार थाना पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के सहतवार थाना पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना 25 फरवरी 2026 की है, जब मनियर क्षेत्र के बड़सारी जागीर से एक बारात सहतवार के बलेउर ग्राम आई थी। आपसी विवाद के दौरान प्रतिवादियों ने मोहन राजभर और उसके साथी विजय राजभर की बेरहमी से पिटाई कर दी थी, जिसमें गंभीर चोटों के कारण मोहन राजभर की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर गोविंद ब्रह्म बाबा मंदिर के पास से तीन आरोपियों—राजू यादव, रंजीत यादव और पंकज राजभर को गिरफ्तार किया। इनके विरुद्ध बीएनएस (BNS) की धारा 105 और 351(3) के तहत मामला पंजीकृत है।

उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह और समरेन्द्र कुमार मिश्र की टीम ने इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया। पुलिस ने विधिक औपचारिकताएं पूरी कर तीनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.