राजघाट: गंगा स्नान के दौरान डूब रहे श्रद्धालु के लिए ‘देवदूत’ बने दुकानदार

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल राजघाट पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अलीगढ़ से आए एक श्रद्धालु गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल राजघाट पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अलीगढ़ से आए एक श्रद्धालु गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। चीख-पुकार सुनकर घाट पर मौजूद दुकानदारों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में छलांग लगा दी और श्रद्धालु को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु पक्के घाट पर स्नान कर रहे थे, तभी संतुलन बिगड़ने से वह बहाव की चपेट में आ गए। स्थानीय दुकानदारों की त्वरित सक्रियता और मानवता की भावना के कारण एक कीमती जान बच गई। घटना के बाद घाट पर मौजूद लोगों ने दुकानदारों की इस बहादुरी की जमकर सराहना की। हालांकि कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन समय रहते मदद मिलने से प्रशासन और परिजनों ने राहत की सांस ली है।

 

Voice Of News24