सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में जनपद में ‘साइबर अपराध सुरक्षा जागरूकता अभियान’ तेजी से चलाया जा रहा है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में जनपद में ‘साइबर अपराध सुरक्षा जागरूकता अभियान’ तेजी से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज साइबर क्राइम थाना सिद्धार्थनगर द्वारा शिवपति डिग्री कॉलेज शोहरतगढ़ और बुद्ध विद्यापीठ के NSS छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

भारत सरकार के कार्यक्रम के तहत प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर तिवारी की टीम ने छात्रों को पुलिस कार्यालय का भ्रमण कराया। इस दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि साइबर अपराधी किस तरह निजी जानकारी चुराकर ठगी करते हैं। उन्हें पासवर्ड को जटिल रखने, सार्वजनिक वाई-फाई के उपयोग से बचने और किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी गई।
विशेषज्ञों ने जोर दिया कि साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 या वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। घटना के 24-48 घंटों के भीतर सूचना देने पर धन वापसी की संभावना अधिक रहती है। इस अवसर पर साइबर सेल टीम के मुख्य आरक्षी दिलीप कुमार, आरक्षी रामप्रवेश और आशुतोष जायसवाल मौजूद रहे।
महराजगंज: होली से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से 12.5 क्विंटल अवैध लहन किया नष्टhttps://t.co/IILK23805H
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 26, 2026





















