बुलंदशहर: युवक ने पेश की मानवता की मिसाल, CPR देकर बचाई करंट से झुलसे मजदूर की जान

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा नगर क्षेत्र में एक युवक की सूझबूझ और बहादुरी ने मौत के मुंह में जा चुके एक मजदूर को नई जिंदगी दी है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा नगर क्षेत्र में एक युवक की सूझबूझ और बहादुरी ने मौत के मुंह में जा चुके एक मजदूर को नई जिंदगी दी है। पहासू मार्ग पर एक दुकान के बाहर टिन शेड लगाते समय एक मजदूर अचानक हाईटेंशन (HT) लाइन की चपेट में आ गया। करंट इतना जबरदस्त था कि मजदूर बेसुध होकर गिर पड़ा और उसकी धड़कनें लगभग थम गईं।

हादसे के बाद मौके पर मची चीख-पुकार के बीच एक स्थानीय युवक मसीहा बनकर आगे आया। युवक ने बिना समय गंवाए मजदूर को सीपीआर (CPR) देना शुरू किया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवक पूरी तत्परता के साथ मजदूर की छाती को पंप करता दिख रहा है।

युवक के इस साहसिक प्रयास से चमत्कारिक रूप से मजदूर की सांसें वापस लौट आईं। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने माना कि समय पर मिले इस प्राथमिक उपचार ने ही उसकी जान बचाई है। स्थानीय लोग इस “देवदूत” युवक की जमकर सराहना कर रहे हैं।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.