जौनपुर
जौनपुर जनपद के जफराबाद में कब्र की खुदाई को लेकर उपजे विवाद ने अब तूल पकड़ लिया है। नगर पंचायत चेयरमैन पति डॉ. सरफराज खान और उनके समर्थकों पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट और मोबाइल तोड़ने का गंभीर आरोप लगा है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के जफराबाद में कब्र की खुदाई को लेकर उपजे विवाद ने अब तूल पकड़ लिया है। नगर पंचायत चेयरमैन पति डॉ. सरफराज खान और उनके समर्थकों पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट और मोबाइल तोड़ने का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

घटना 25 फरवरी 2026 की शाम की बताई जा रही है। शिकायतकर्ता शाहनेयाज अहमद के अनुसार, उनके भाई शाह शब्बीर ने नगर पंचायत कार्यालय के पास जेसीबी से कब्र खुदवाए जाने का विरोध किया था, जिसे उन्होंने रीति-रिवाजों के विरुद्ध बताया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर चेयरमैन पति डॉ. सरफराज खान और उनके आधा दर्जन समर्थकों ने शाह शब्बीर और उनके साथी साहिल के साथ गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी।
पीड़ित का दावा है कि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद उनकी जान बच सकी, हालांकि इस हमले में शाह शब्बीर घायल हो गए और उनका मोबाइल फोन भी टूट गया। पुलिस अधीक्षक को दिए गए पत्र में चेयरमैन पति सहित तारिक, साहिल, रिजवान और नेहाल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की अपील की गई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
महराजगंज: होली से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से 12.5 क्विंटल अवैध लहन किया नष्टhttps://t.co/IILK23805H
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 26, 2026





















