जौनपुर
जौनपुर जनपद में जहरखुरानी गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बदमाशों ने एक वृद्ध दवा व्यवसायी को अपना निशाना बनाते हुए नशीला पदार्थ खिलाकर लाखों के जेवरात और नकदी लूट ली।

जौनपुर जनपद में जहरखुरानी गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बदमाशों ने एक वृद्ध दवा व्यवसायी को अपना निशाना बनाते हुए नशीला पदार्थ खिलाकर लाखों के जेवरात और नकदी लूट ली। पीड़ित को अचेत अवस्था में झाड़ियों में फेंककर बदमाश फरार हो गए।
लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाया
घटनाक्रम के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के भंडारी मोहल्ला निवासी शोभा नाथ साहू (60) बुधवार सुबह मिर्जापुर जाने के लिए जेसीज चौराहे पर बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को मिर्जापुर का यात्री बताकर उन्हें विश्वास में लिया और अपनी कार में बैठा लिया।
नशीला पदार्थ खिलाकर लूटे गहने
मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के श्री गांव के पास पहुँचते ही बदमाशों ने व्यवसायी को नशीला पदार्थ सुंघाकर अर्धमूर्छित कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने उनसे
20 ग्राम सोने की चेन3 सोने की अंगूठियां 12 हजार रुपये नकद
लूट लिए और उन्हें सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। लूटे गए जेवरातों की अनुमानित कीमत करीब 3.5 लाख रुपये बताई जा रही है।
ग्रामीणों की मदद से अस्पताल में भर्ती
झाड़ियों में अचेत पड़े वृद्ध को देख स्थानीय बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जेब में मिली डायरी के आधार पर परिजनों को सूचित किया गया। फिलहाल पीड़ित का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। इस घटना से क्षेत्र के व्यापारियों में गहरा रोष और असुरक्षा का माहौल है।
महराजगंज: होली से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से 12.5 क्विंटल अवैध लहन किया नष्टhttps://t.co/IILK23805H
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 26, 2026





















