महराजगंज: होली से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से 12.5 क्विंटल अवैध लहन किया नष्ट

महराजगंज

महराजगंज जनपद के आगामी होली पर्व को देखते हुए महराजगंज प्रशासन अवैध कच्ची शराब के खिलाफ पूरी तरह से एक्शन मोड में है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के आगामी होली पर्व को देखते हुए महराजगंज प्रशासन अवैध कच्ची शराब के खिलाफ पूरी तरह से एक्शन मोड में है। शांतिपूर्ण और सुरक्षित त्योहार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से फरेंदा पुलिस और एसडीएम फरेंदा के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

जमीन के अंदर छिपाकर रखा गया था जखीरा

मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने वन क्षेत्र में छापेमारी की। तस्करों ने भारी मात्रा में लहन को जमीन के अंदर दबाकर छिपाया था, जिसे खुदाई कराकर बाहर निकाला गया। प्रशासन ने मौके पर ही 12.5 क्विंटल अवैध लहन को नष्ट कर दिया।

ड्रोन कैमरे से हुई संदिग्धों की घेराबंदी

इस अभियान की सबसे खास बात आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल रही। घने जंगल और दुर्गम क्षेत्रों में छिपाई गई शराब की भट्टियों का पता लगाने के लिए ड्रोन कैमरों की मदद ली गई। ड्रोन की सटीक निगरानी के कारण पुलिस उन संदिग्ध स्थानों तक पहुँचने में सफल रही जहाँ पारंपरिक तरीके से पहुँचना मुश्किल था।

उपकरण और भट्टियां की गईं ध्वस्त
कार्रवाई के दौरान केवल लहन ही नष्ट नहीं किया गया, बल्कि
अवैध शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाले सभी उपकरणों को ज़ब्त कर लिया गया।मौके पर चल रही अवैध शराब की भट्टियों को पूरी तरह तोड़कर ध्वस्त कर दिया गया।

प्रशासन की कड़ी चेतावनी

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि त्योहारों के दौरान अवैध शराब के निर्माण और बिक्री को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि इस अवैध धंधे में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और यह अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.